Skip to content

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम रजनीश सिंह बघेल अध्यक्ष निर्वाचित गौतम उपाध्यक्ष निर्वाचित

1001550475 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम रजनीश सिंह बघेल अध्यक्ष निर्वाचित गौतम उपाध्यक्ष निर्वाचित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ निर्वाचन वर्ष 2026–2028 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रजनीश सिंह बघेल ने जीत दर्ज की है। कड़ी टक्कर के बाद मिली इस जीत से अधिवक्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवा अध्यक्ष के हाथ हाईकोर्ट बार की कमान आने पर खासकर युवा अधिवक्ताओं में भारी उत्साह है। परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में खुशी का माहौल नजर आया।

10015504732607936924502059660 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम रजनीश सिंह बघेल अध्यक्ष निर्वाचित गौतम उपाध्यक्ष निर्वाचित

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के तहत गुरुवार को 17 पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ, जिसमें कुल 61 प्रत्याशी मैदान में रहे। अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिला। उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर 6 तथा उपाध्यक्ष (महिला) पद पर 4 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की।


सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी कड़ी टक्कर रही। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के 17 पदों के लिए 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे। 2026–2028 कार्यकाल के लिए कुल 1419 मतों में से 1214 वोट डाले गए।

10015505088675563378570090712 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम रजनीश सिंह बघेल अध्यक्ष निर्वाचित गौतम उपाध्यक्ष निर्वाचित

विजेता अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष: रजनीश सिंह बघेल
  • उपाध्यक्ष (वरिष्ठ): गौतम खेत्रपाल
  • उपाध्यक्ष (महिला): माण्डवी भारद्वाज
  • सचिव: अनिल त्रिपाठी
  • सह सचिव: विजय कुमार साहू
  • सह सचिव (महिला): आस्था शुक्ला
  • कोषाध्यक्ष: हरआशा पूरन सिंह भाटिया
  • क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ): अमन पाण्डेय
  • क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला): प्रज्ञा पाण्डेय
  • ग्रंथालय सचिव: राहुल कुमार मिश्रा
10015505093651764069036985887 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम रजनीश सिंह बघेल अध्यक्ष निर्वाचित गौतम उपाध्यक्ष निर्वाचित

    कार्यकारिणी सदस्य

  • अभिषेक पाण्डेय
  • त्रिवेणी शंकर साहू
  • आशुतोष मिश्रा
  • शरद मिश्रा
  • उज्जवल चौबे
  • लक्ष्मीन कश्यप
  • दीप्ति तिवारी