Skip to content

Breaking News Bilaspur में दो पक्षों के विवाद के बाद भारी पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा; दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

1002274473 scaled Breaking News Bilaspur में दो पक्षों के विवाद के बाद भारी पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा; दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव की घटना सामने आई है। गाली-गलौज और मारपीट से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी बात सामने आ रही है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एहतियात के तौर पर खपरगंज और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।