बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल ने रायगढ़-बिलासपुर के बीच चलने वाली MEMU ट्रेनों को 12 अप्रैल 2026 तक रद्द करने का निर्णय लिया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण कार्य और बिलासपुर-चांपा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कनेक्टिविटी कार्य के कारण लिया गया है। इस कार्य के चलते 31 मार्च से 12 अप्रैल तक स्थानीय यात्रियों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
वहीं, गोंदिया से झारसुगुड़ा तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अब बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। साथ ही झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच यह सेवा 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
इसके अलावा, गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में बदलने का कार्य भी किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा।
इसी के चलते गाड़ी संख्या 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।



