Skip to content

रायगढ़ में आंधी का कहर: ढिमरापुर चौक में चलती स्कार्पियो पर गिरा पेड़, नगर निगम के सामने भी मार्ग बंद; यातायात बाधित

1001913231 scaled रायगढ़ में आंधी का कहर: ढिमरापुर चौक में चलती स्कार्पियो पर गिरा पेड़, नगर निगम के सामने भी मार्ग बंद; यातायात बाधित

रायगढ़ में आज आई तेज आंधी के कारण दो अलग-अलग स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिर गए। ढिमरापुर चौक पर एक चलती स्कार्पियो गाड़ी पेड़ की चपेट में आ गई, वहीं नगर निगम कार्यालय के सामने भी मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से जाम की स्थिति निर्मित हो गई है।

रायगढ़ जिले में अभी करीब 15-20 मिनट पहले अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। इस आंधी के कारण जिला मुख्यालय के दो व्यस्ततम इलाकों में पेड़ उखड़ने से रास्ता बंद हो गया है।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना ढिमरापुर चौक की है, जहां आंधी के दौरान सड़क से गुजर रही एक स्कार्पियो गाड़ी के ऊपर अचानक एक पेड़ आ गिरा। पेड़ सीधे वाहन के ऊपर जाकर अटका है, जिससे वह मुख्य रास्ता ब्लॉक हो गया है। शाम का समय होने के कारण चौक पर जाम लगा है और आवागमन प्रभावित हो रहा है।


ठीक इसी तरह की दूसरी घटना नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर हुई। यहां स्थित एक पुराना आम का पेड़ आंधी के तेज झोंके के कारण उखड़कर बीच सड़क पर जा गिरा। पेड़ गिरने से पूरी सड़क घिर गई है, जिससे इस मार्ग पर भी जाम लग गया है। दफ्तर और बाजार से लौट रहे लोग रास्ता बंद होने के कारण फंसे हुए हैं।
बहरहाल, दोनों ही प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।