Skip to content

पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन महिला पर डंडे से किया हमला इलाज के दौरान हुई मौत

1001816523 पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन महिला पर डंडे से किया हमला इलाज के दौरान हुई मौत

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम रोकनी में हुई एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना आपसी विवाद और मारपीट से जुड़ी है, जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, सोनकली बैगा (22 वर्ष) को उसके पति जेठूराम बैगा ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया था, जहां 27 अप्रैल 2026 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक सूचना के आधार पर थाना कवर्धा में मामला दर्ज किया गया, जबकि घटना स्थल कुकदूर थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतिका का पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ कथित अवैध संबंध था। 21 अप्रैल को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

इसी विवाद के दौरान आवेश में आकर मंदाकिनी बैगा ने बांस के डंडे से सोनकली बैगा पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल महिला अपने घर पहुंची, जहां परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार



मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मंदाकिनी बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

10018165197664828022464005463 पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन महिला पर डंडे से किया हमला इलाज के दौरान हुई मौत