रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 11 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बजट सत्र से पहले हो रही यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है, जिसमें विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
बैठक में कैबिनेट सदस्यों के बीच चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई जाएगी। बैठक के बाद मंत्री अरुण साव सार्वजनिक रूप से फैसलों की जानकारी साझा करेंगे।



