रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई कार्यकारिणी के गठन को संगठन के डिजिटल एवं सोशल मीडिया अभियान को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि आईटी सेल की यह टीम आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूती से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।





