Skip to content

बॉर्डर 2 में नजर आएंगी ये 4 हसीनाएं, जानें कौन निभा रहा किसका रोल

17690040949597E2 बॉर्डर 2 में नजर आएंगी ये 4 हसीनाएं, जानें कौन निभा रहा किसका रोल

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों के साथ चार बड़ी एक्ट्रेसेस भी नजर आने वाली हैं, जो फिल्म में उनकी पत्नियों का किरदार निभाएंगी।

एक्टर सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में कहानी के साथ-साथ फीमेल कास्ट को लेकर भी काफी सस्पेंस था। फिल्म में एक्टर्स के अपोजिट एक-एक एक्ट्रेस को लिया गया है, जिसमें कुछ नए चेहरे हैं तो कुछ जानी-पहचानी एक्ट्रेसेस शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी एक्ट्रेस किसका साथ निभाएगी।

17690041730307E22259223094414394641 बॉर्डर 2 में नजर आएंगी ये 4 हसीनाएं, जानें कौन निभा रहा किसका रोल

मोना सिंह बनेंगी सनी देओल की पत्नी

​बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की पत्नी का रोल मोना सिंह निभा रही हैं। मोना सिंह टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं और कई वेब सीरीज व फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। अब वह सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखेंगी। वहीं, पंजाबी फिल्मों की सुपरस्टार सोनम बाजवा एक्टर दिलजीत दोसांझ की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं।

नए चेहरों को भी मिला मौका

​एक्टर अहान शेट्टी के अपोजिट अनन्या सिंह को कास्ट किया गया है, जो इससे पहले ‘स्त्री 2’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म में वरुण धवन की पत्नी का किरदार मेधा राणा निभाएंगी, जो असल जिंदगी में भी एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

​यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बनी जेपी दत्ता की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं। यह बड़ी फिल्म अगले साल 23 जनवरी 2026 को सिनमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है।