Skip to content

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार 2 पिस्टल और 2 देशी कट्टा बरामद

1001548971 छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार 2 पिस्टल और 2 देशी कट्टा बरामद

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियारों के बल पर लोगों में दहशत फैलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम, राजनांदगांव में आयोजित प्रेस वार्ता में किया।

10015489728380876064404351637 छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार 2 पिस्टल और 2 देशी कट्टा बरामद

जानकारी के अनुसार, शहर के पटरी पार क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड क्रमांक 9 स्थित कब्रिस्तान के पास गुरुवार को शाम करीब 7 बजे चीखली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिस्तौल व देशी कट्टा लेकर लोगों को लहराकर डरा-धमका रहे हैं। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 7 लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी में पुलिस को दो नग देशी कट्टा, दो नग पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला है। पुलिस ने आगे बताया कि हिरासत में आए आरोपियों के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

10015489767024818098801872157 छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार 2 पिस्टल और 2 देशी कट्टा बरामद

आगे बताया गया कि जिस तरह से तमंचे लेकर आरोपी लहरा रहे थे, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

मध्यप्रदेश से लाए थे हथियार

राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सात आरोपियों को दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से दो पिस्टल और दो देशी कट्टा, यानी कुल चार फायर आर्म्स बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 111 बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी ये हथियार मध्यप्रदेश के धार जिले से लेकर आए थे। वे भोपाल तक ट्रेन से गए थे और उसके बाद बस के माध्यम से

एसपी ने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ आरोपियों के खिलाफ हत्या, कुछ के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307 आईपीसी), धारा 354, मारपीट और अन्य मामलों में अपराध पंजीबद्ध हैं। इसके अलावा इनके विरुद्ध कई बार प्रिवेंटिव एक्शन की कार्रवाई भी की जा चुकी है। सभी आरोपियों का आपराधिक बैकग्राउंड है।