Skip to content

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, रायपुर में परिसर में आयोजित कार्यक्रम

1001542653 scaled पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, रायपुर में परिसर में आयोजित कार्यक्रम

एकात्म परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

रायपुर। समर्पण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले द्वारा एकात्म परिसर में प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके विचारों, त्याग एवं राष्ट्रहित के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता को स्मरण करते हुए कहा कि पंडित उपाध्याय का जीवन और दर्शन आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने अंत्योदय के सिद्धांत, संगठन के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र सेवा के उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनके विचारों पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना पहुंचाने का संकल्प दोहराया।