Skip to content

सड़क हादसे में DRG जवान की मौत

1001540216 सड़क हादसे में DRG जवान की मौत

जगदलपुर। मंगलवार रात, जगदलपुर के आसना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सुरक्षा बल का एक जांबाज जीवन खो गया। नेशनल हाइवे 30 पर, अज्ञात वाहन ने DRG जवान भरत भारती की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना गंभीर था कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान लेकर आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना इलाके की है. लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पंहुची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हादसे के कारणों और चालक की तलाश में जुट गई है. अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

2022 में बस्तर फाइटर में हुथा था चयन

बताया गया कि वर्ष 2022 में भरत भारती का चयन बस्तर फाइटर में हुआ था, जिसके बाद उनकी पोस्टिंग डीआरजी दस्ते में की गई थी. हादसे के बाद पुलिस महकमे और जवान के साथियों में शोक की लहर है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल तेज कर दी है.