रायपुर। डिस्मेंटलिंग और बैलेस्टेड ट्रैक में रूपांतरण कार्य के चलते रेलवे प्रबंधन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं 7 ट्रेनों का परिचालन उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा। यह व्यवस्था 5 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के लिए कार्य किया जाएगा जिसके लिए गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 UP मेन लाइन पर 20 दिनों तक यातायात आवागमन बंद रहेगा।
रद्द की जाने वाली गाड़ियाँ
- गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस — शालीमार से 04.04.2026 से 24.04.2026 तक रद्द।
- गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार) एक्सप्रेस — लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 06.04.2026 से 26.04.2026 तक रद्द।
- गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा–अमृतसर) एक्सप्रेस — कोरबा से 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द।
- गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर–बिलासपुर) एक्सप्रेस — अमृतसर से 07.04.2026 से 27.04.2026 तक रद्द।
- गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन–रायगढ़) एक्सप्रेस — 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 व 22 अप्रैल 2026 को रद्द।
- गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़–हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस — 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 व 24 अप्रैल 2026 को रद्द।
- गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार) एक्सप्रेस — 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 व 21 अप्रैल 2026 को रद्द।
- गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस — 06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 व 23 अप्रैल 2026 को रद्द।
- गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम–हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस — 05, 07, 08, 09, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 व 23 अप्रैल 2026 को रद्द।
- गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन–विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस — 07, 09, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 व 25 अप्रैल 2026 को रद्द।
- गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह–गोंदिया) मेमू पैसेंजर — 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द।
- गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया–बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर — 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द।
- गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया–कटंगी) डेमू पैसेंजर — 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द।
- गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी–गोंदिया) डेमू पैसेंजर — 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द।
गंतव्य से पहले नियंत्रित/समाप्त की जाने वाली गाड़ियाँ
- गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया–बल्लारशाह) पैसेंजर — 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित, गोंदिया–हिरदामाली खंड रद्द।
- गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह–गोंदिया) पैसेंजर — 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित, हिरदामाली–गोंदिया खंड रद्द।
- गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया–बल्लारशाह) पैसेंजर — 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित, गोंदिया–हिरदामाली खंड रद्द।
- गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट–गोंदिया) पैसेंजर — 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित, हिरदामाली–गोंदिया खंड रद्द।
- गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया–वडसा) पैसेंजर — 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित, गोंदिया–हिरदामाली खंड रद्द।
- गाड़ी संख्या 15231 (बरौनी–गोंदिया) एक्सप्रेस — 04.04.2026 से 25.04.2026 तक दुर्ग स्टेशन में नियंत्रित, दुर्ग–गोंदिया खंड रद्द।
- गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया–बरौनी) एक्सप्रेस — 05.04.2026 से 26.04.2026 तक दुर्ग स्टेशन में नियंत्रित, गोंदिया–दुर्ग खंड रद्द।



