Skip to content

छत्तीसगढ़ में बंपर शिक्षक भर्ती! सरकार ने बढ़ाए पद, जानें अब कितने पदों पर होगा चयन

1001508722 1 छत्तीसगढ़ में बंपर शिक्षक भर्ती! सरकार ने बढ़ाए पद, जानें अब कितने पदों पर होगा चयन

रायपुर: CG Teacher News छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में करीब 5,000 नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार ने इसकी पदों को बढ़ाने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती को लेकर आदेश जारी किया गया था, जिसमें 4708 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई थी। अब इसी आदेश में संशोधन करते हुए अतिरिक्त पद शामिल किए गए हैं। नए आदेश में 292 सहायक शिक्षक पदों को भी जोड़ा गया है।

CG Teacher  News बता दें

कि बीतें दिनों सीएम साय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षक के 5000 पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस भर्ती को लेकर अफसर और विभाग फरवरी तक विज्ञापन जारी करें। बता दें कि प्रदेश में 3 साल बाद शिक्षक भर्ती हो रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में 14 हजार पदों की घोषणा हुई थी, जिनमें से करीब 10 हजार शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई थी। अब नई भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

उम्मीदवार तेज कर दें परीक्षा की तैयारी
जो उम्मीदवार लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार और उसकी तैयारी कर रहे थे, उन्हें अब अपनी तैयारियों को और तेज कर देना चाहिए। उम्मीदवार पिछली भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों को देखें और उन्हें सॉल्व करने की कोशिश करें। दरअसल, 5000 पदों पर अगर भर्ती निकलती है, तो आवेदन की संख्या भी लाखों में जाएगी और ऐसे में परीक्षा भी काफी मुश्किल हो सकती है, ताकि परीक्षा के अगले चरण से पहले अयोग्य उम्मीदवारों को छांटा जा सके।

10015124923947855510850096699 छत्तीसगढ़ में बंपर शिक्षक भर्ती! सरकार ने बढ़ाए पद, जानें अब कितने पदों पर होगा चयन