Skip to content

शिक्षा विभाग का बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

1001497614 1 शिक्षा विभाग का बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शिक्षा विभाग के भीतर हुए कथित बड़े वित्तीय घोटाले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। विभाग में सामने आई भारी अनियमितताओं के उजागर होने के बाद, प्रारंभिक जांच के आधार पर दो कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।


विद्युत विभाग की तरह ही शिक्षा विभाग में भी अब अनुशासन का चाबुक चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, तत्कालीन समय में कार्यालय में पदस्थ माया कसार और योगेंद्र कश्यप (वर्ग-2 कर्मचारी) के खिलाफ निलंबन की गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों की भूमिका विभागीय बजट और राशि के हिसाब-किताब में पाई गई गड़बड़ियों से जुड़ी है।


इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है और दस्तावेजों के साथ-साथ वित्तीय अभिलेखों को खंगाला जा रहा है। विभागीय सूत्रों का मानना है कि यह तो महज एक शुरुआत है। जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ेगा, इसमें कई अन्य कर्मचारियों और कुछ बड़े अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। फिलहाल ऊंचे पदों पर बैठे जिम्मेदारों के खिलाफ कोई लिखित आदेश तो नहीं आया है, लेकिन विभाग के भीतर भारी बेचैनी का माहौल बना हुआ है।


जिले के शिक्षा विभाग में हुए इस भ्रष्टाचार के खुलासे ने न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली बल्कि वित्तीय निगरानी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कुछ और चौंकाने वाले खुलासे और कड़े एक्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

10015007493996345629171302550 शिक्षा विभाग का बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
10015007504226708026032459549 शिक्षा विभाग का बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड