Skip to content

राजधानी में गोगो पेपर और स्मोकिंग कोन पर लगा प्रतिबंध उल्लंघन करने पर होगी जेल

1769778881257 राजधानी में गोगो पेपर और स्मोकिंग कोन पर लगा प्रतिबंध उल्लंघन करने पर होगी जेल


रायपुर, | नाबालिगों और युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने रायपुर नगरीय क्षेत्र में रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन और पर्फेक्ट रोल की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश मेंं कहा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सामाजिक संगठनों और जनसामान्य से मिली जानकारी में यह तथ्य सामने आया था कि नाबालिगों और युवाओं द्वारा चरस, गांजा जैसे मादक पदार्थों के सेवन के लिए रोलिंग पेपर और स्मोकिंग कोन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।

जारी आदेश के अनुसार रायपुर नगरीय क्षेत्र में पान की दुकान, किराना, चाय दुकान, कैफे और रेस्टोरेंट जैसे स्थानों से इन उत्पादों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।