बगिया/रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को पर्यटन के नक्शे पर चमकाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ‘होमस्टेज़ ऑफ इंडिया’ और जिला प्रशासन के बीच एमओयू (MoU) पर साइन किए गए_ इसके तहत अब ग्राम केरे को एक मॉडल सामुदायिक पर्यटन स्थल के रूप में संवारा जाएगा-! इस मौके पर सीएम साय ने ग्राम केरे में तैयार किए गए पहले होमस्टे का शुभारंभ भी किया।
बता दें कि इस नई पहल के जरिए जशपुर का पहला संगठित होमस्टे गांव विकसित करने की योजना है_ इसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसा ईकोसिस्टम बनाना है जहाँ बाहर से आने वाले पर्यटक सीधे स्थानीय परिवारों के साथ रुक सकें-! इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। सीएम साय ने कहा कि यह प्रोजेक्ट हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा_!
इस समझौते के दौरान जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ समेत होमस्टेज़ ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से समुदाय आधारित होगा_ यानी गांव के लोग ही इसके मालिक होंगे और वही इसे संभालेंगे-! इससे ग्रामीणों की आमदनी बढ़ेगी और जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया के सामने सही तरीके से पेश किया जा सकेगा।
इस एमओयू के तहत युवाओं को पर्यटन और आतिथ्य (Hospitality) के क्षेत्र में ट्रेनिंग दी जाएगी_ इसके अलावा स्थानीय खान-पान, परंपराओं और विरासत को संजोने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा-! सरकार की इस पहल से जशपुर जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख इको-पर्यटन डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा। यह पूरी परिकल्पना पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए आर्थिक विकास की दिशा में एक शानदार मिसाल होगी!



