Skip to content

27 जनवरी को 8 लाख बैंक कर्मचारी करेंगे देशव्यापी हड़ताल, लगातार 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक; जानें क्या हैं मांगें

1769154091347 27 जनवरी को 8 लाख बैंक कर्मचारी करेंगे देशव्यापी हड़ताल, लगातार 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक; जानें क्या हैं मांगें

रायपुर। यूना-इटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस लंबे समय से बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की मांग करता रहा है. इस मुद्दे पर अब #यूनाइटेड फोरम ऑफhबैंक यूनियंस द्वारा 27 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया गया है. इस यूनियन में बैंक कर्मचारियों_और अ धिकारियों की 9 यूनियनें शामिल हैं, जिसके 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे.

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ के सचिव वाई. गोपालकृष्णा और छत्तीसगढ़बैंक एम्प्लॉयिज एसोसिएशन के महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने इस संबंध में गुरुवार को प्रेसवार्ता की.

उन्होंने बताया कि 201 5 में हुए 10 वें द्विपक्षीय समझौते में आईबीए और सरकार द्वारा यह सहमति बनी थी कि प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार अवकाश रहेंगे, जबकि अन्य शनिवार पूर्ण कार्य दिवस होंगे. उस समय यह आश्वासन दिया गया था कि शेष सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की हमारी मांग पर यथासमय विचार किया जाएगा, परंतु यह विषय लंबित ही रखा गया.