Skip to content

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, 2 युवतियां गंभीर

1001537900 शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, 2 युवतियां गंभीर

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेले में आज एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले के अचानक टूट जाने से उस पर सवार 6 लोग नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 2 युवतियां और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। जमीन पर जोर से गिरने के कारण दोनों घायल युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन और स्वास्थ्य अमला पहुंचा तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवतियां मलदा गांव की रहने वाली हैं, जो मेला घूमने शिवरीनारायण आई थी। घायलों की पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मेले की सुरक्षा और झूलों की फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है।