Skip to content

Raipur News : शासन विरोधी पोस्ट पर डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप की सेवा समाप्त, डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप के बेटे हैं

1001867946 Raipur News : शासन विरोधी पोस्ट पर डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप की सेवा समाप्त, डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप के बेटे हैं

जगदलपुर। शासन विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर किए गए कुछ पोस्ट को शासन विरोधी मानते हुए यह निर्णय लिया गया।

मामले में कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके बेटे की सेवा समाप्त किया जाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाना गलत नहीं है। विधायक ने कहा कि डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप ने अस्पताल और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा था।
व्यास कश्यप ने यह भी कहा कि यदि कोई डॉक्टर स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाता है तो उसे दबाने की बजाय उन समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह फैसला कई तरह की आशंकाओं को जन्म देता है।
इधर, प्रशासनिक स्तर पर इसे सेवा नियमों और आचार संहिता से जुड़ा मामला माना जा रहा है। हालांकि अब तक इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है और मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा जारी है।