Skip to content

रिश्ते पर एतराज का खौफनाक अंजाम, युवक की हत्या के बाद तालाब में मिली लाश

1001549090 रिश्ते पर एतराज का खौफनाक अंजाम, युवक की हत्या के बाद तालाब में मिली लाश

जांजगीर। बहन से मोबाइल पर बातचीत को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। युवक को समझाइश दी गई, लेकिन बात न मानने पर एक नाबालिग ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना राहौद चौकी अंतर्गत ग्राम धरदेई की बताई जा रही है।

एसडीओपी यदुमणी सिदार के अनुसार, 11 फरवरी की रात धरदेई स्थित पुरेना तालाब में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर गुम इंसान कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान राहुल चौहान, निवासी दर्रा, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़ के रूप में हुई।

जांच मे पता चला कि राहुल चौहान 11 फरवरी को शिवरीनारायण मेला गया था। मेला देखकर अपने मौसी के घर ग्राम धरदेई आया हुआ था। पहले भी अक्सर यहां आता जाता था। राहुल चौहान एक लड़की से मोबाइल में बात करता था, जिससे लड़की का भाई उसे मोबाइल से बात करने से मना किया। राहुल नहीं माना तो नाबालिग एवं 5 अन्य उसके दोस्तों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

11 फरवरी की शाम को राहुल को तालाब के पास बुलाया और चाकू से उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग के अलावा मास्टरमाइंड मनीष चौहान, उसके सहयोगी राजवीर आदिले और शाहिल सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 103,1,61, 2 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।