Skip to content

रायगढ़: पत्रकारों को मिली बड़ी सौगात, मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेस क्लब भवन का भूमि पूजन

1001816127 scaled रायगढ़: पत्रकारों को मिली बड़ी सौगात, मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेस क्लब भवन का भूमि पूजन

रायगढ़। शहर के पत्रकारों के लिए आज का दिन एक बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है। वार्ड क्रमांक 27 में पत्रकारों के लिए बहुप्रतीक्षित प्रेस क्लब सामुदायिक भवन का शिलान्यास शनिवार शाम को विधिवत संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर इस कार्य की आधारशिला रखी।

लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रेस क्लब सामुदायिक भवन शहर के पत्रकारों के लिए बैठक, संवाद, प्रशिक्षण, प्रेस वार्ता तथा सामाजिक आयोजनों का केंद्र बनेगा। इससे पत्रकार समुदाय को एक समर्पित और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।