मुंबई/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन अत्यंत दुखद रहा। राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का आज सुबह एक विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है। इस हृदय विदारक हादसे में विमान में सवार अजित पवार सहित सभी 6 लोगों की जान चली गई। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है और सभी क्षेत्रों में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, अजित पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयरक्राफ्ट के जरिए बारामती के लिए रवाना हुए थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया और इसके तुरंत बाद फ्यूल टैंक में भीषण धमाका हुआ। घटनास्थल पर चारों तरफ धुआं और विमान का मलबा देखा गया। स्थानीय प्रशासन और मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुँचाने और आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। अजित पवार 66 वर्ष के थे और पिछले 4 दशकों से महाराष्ट्र की राजनीति का एक मजबूत स्तंभ रहे। अपने साहसिक निर्णयों और बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी सहित देश के कई दिग्गज नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।
अजित पवार 66 वर्ष के थे और पिछले 4 दशकों से महाराष्ट्र की राजनीति का एक मजबूत स्तंभ रहे। अपने साहसिक निर्णयों और बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी सहित देश के कई दिग्गज नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। हादसे की जानकारी मिलते ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद हैं। बारामती में समर्थकों की भारी भीड़ जुट रही है और परिवार का इस घड़ी में बुरा हाल है। प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।
हादसे की जानकारी मिलते ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद हैं। बारामती में समर्थकों की भारी भीड़ जुट रही है और परिवार का इस घड़ी में बुरा हाल है। प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।



