कांकेर। नेशनल हाईवे-30 पर भीषण हादसा तीन की मौत हो गयी है और ये घटना आज सुबह की बताई जा रही है। चारामा के पास रतेसरा में दो ट्रकों के बीच इतनी जोरदार भिड़ंत हुई की मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। सुबह करीब 3 बजे जब सब सो रहे थे तब ये हादसा हुआ और अब वहां गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों ट्रक बुरी तरह पिचक गए हैं और लोगों को निकालने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। चारामा पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम वहां पहुँच चुकी है और जेसीबी बुलाकर रास्ता साफ़ कराया जा रहा है। दुःख की बात ये है की इसी जगह पर दो दिन पहले भी एक लड़के की एक्सीडेंट में जान गयी थी। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।



