छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, यहाँ रियल इस्पात संयंत्र में आज एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट में फर्नेस फटने से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह पूरी घटना भाटापारा के ग्राम बकुलाही की है, जहां धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहोल बन गया और मज़दूर अपनी जान बचाने इधर उधर भागने लगे।
हादसे की खबर लगते ही भाटापारा और बलौदाबाजार से पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुच गई है। बताया जा रहा है कि जो मज़दूर घायल हुए हैं उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भाटापारा से बिलासपुर रेफर किया गया है क्युकी उनकी हालत बहुत नाज़ुक बनी हुई है।
इस भीषण हादसे पर मंत्री टंक राम वर्मा ने भी कड़ा रुख अपनाया है, उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जाच होनी चाहिए कि आखिर ये मौतें कैसे हुई और प्लांट में सुरक्षा के इंतजाम थे या नही। एसपी भावना गुप्ता ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया है कि 6 लोगो की जान गई है और प्रशासन की टीम अभी मौके पर ही है। फिलहाल पुलिस प्लांट के मैनेजमेंट से पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।
