Skip to content

शराब दुकान के आहाते में घुसा भालू, मौत को सामने देख ‘पत्थर’ बना युवक, सूझबूझ से बची जान देखें Video

1001530476 शराब दुकान के आहाते में घुसा भालू, मौत को सामने देख 'पत्थर' बना युवक, सूझबूझ से बची जान देखें Video

नरहरपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना; चार मिनट तक युवक के इर्द-गिर्द मंडराता रहा भालू, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने

कांकेर,। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शराब दुकान के आहाते में सो रहे युवक के पास अचानक एक जंगली भालू पहुँच गया। करीब चार मिनट तक भालू युवक के आसपास तांडव मचाता रहा, जिससे वहाँ ‘जिंदगी और मौत’ के बीच लुका-छिपी जैसा मंजर निर्मित हो गया। इस बेहद तनावपूर्ण स्थिति में युवक ने गजब का धैर्य दिखाया और शांत रहकर अपनी जान बचाई।

​बताया जा रहा है कि यह भालू अक्सर जंगल से भटककर रिहायशी इलाकों की ओर आता है और आसपास के क्षेत्रों में आतंक मचाता है। घटना के समय युवक आहाते में सो रहा था, तभी भालू वहां पहुँचा। युवक ने भागने के बजाय खुद को बिल्कुल स्थिर कर लिया, जिससे भालू उसे मृत या कोई निर्जीव वस्तु समझकर वहां से चला गया।

इस घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे जंगल के नजदीकी इलाकों या खुले आहातों में सोते समय विशेष सावधानी बरतें। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई युवक की सूझबूझ की तारीफ कर रहा है।

देखिये विडियो