रायगढ़ के थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने देह व्यापार की गुप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की है। इस रेड के दौरान चक्रधरनगर पुलिस ने मौके से मकान मालिक और एक महिला को हिरासत में लिया है और उन्हें थाने लाया गया है। वर्तमान में पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी और पुलिसिया जांच के तथ्य जल्द ही साझा किए जाएंगे।



