नई दिल्ली: बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
अदालत ने बिहार से जुड़े मुख्य मामले में याचिकाकर्ताओं की जवाबी दलीलों के बाद सुनवाई पूरी की, मामले में सभी पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
अदालत ने बिहार से जुड़े मुख्य मामले में याचिकाकर्ताओं की जवाबी दलीलों के बाद सुनवाई पूरी की, मामले में सभी पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई SIR प्रक्रिया को कोर्ट में चुनौती दी गई थी। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल फेडरेशन फॉर इंडियन विमेन (NFIW) सहित कई अन्य लोगों ने इस प्रक्रिया की वैधता को चुनौती दी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।



