Skip to content

कांग्रेस नेता के स्वागत में बच्चों की क्लास छुड़वाई! सड़कों पर लगवाए हसदेव बचाओ के नारे, वीडियो वायरल

17689811645667E2 कांग्रेस नेता के स्वागत में बच्चों की क्लास छुड़वाई! सड़कों पर लगवाए हसदेव बचाओ के नारे, वीडियो वायरल

सूरजपुर में कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया के स्वागत के चक्कर में स्कूली बच्चों से क्लास छुड़वाकर सड़कों पर नारे लगवाए गए। जिला अध्यक्ष शशि सिंह के इस कदम के बाद अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

​छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से पढ़ाई-लिखाई के इंतज़ाम पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया के स्वागत के लिए जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने स्कूली बच्चों को सड़क पर खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं, छात्रों से स्कूल के टाइम पर नेताजी का वेलकम कराने के साथ-साथ उनसे ‘हसदेव बचाओ’ के नारे भी लगवाए गए। इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर खूब तेज़ी से फैल रहा है।

छात्र-छात्राओं ने लगाए हसदेव बचाओ के नारे

​मिली जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले में जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने कांग्रेसी नेता विक्रांत भूरिया का स्वागत प्रोग्राम रखा था। इस प्रोग्राम में स्कूल के समय पर बच्चों को क्लास में पढ़ाई करने के बजाय सड़क किनारे लाइन से खड़ा कर दिया गया। सभी बच्चों ने सड़क पर खड़े होकर नेताजी का स्वागत किया। हैरानी की बात तो ये थी कि स्वागत के दौरान छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं से ‘हसदेव बचाओ’ के नारे भी लगवाए गए।

​इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर स्कूल के टाइम में बच्चों को ऐसे राजनीतिक कामों में क्यों झोंका जा रहा है?