Skip to content

चलती बस में लगी आग, 40 से अधिक यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

1769078438998 चलती बस में लगी आग, 40 से अधिक यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

सूरजपुर में आज मसनकी घाट के पास एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया, जहाँ एक चलती बस अचानक आग की चपेट में आ गई और 40 से ज़्यादा यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए नीचे छलांग लगा दी। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही बस से धुआं निकला, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग खिड़कियों-दरवाजों से बाहर भागने लगे।

​लोगों का कहना है कि यह बस सूरजपुर की तरफ जा रही थी, तभी अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और गाड़ी को किनारे खड़ा कर दिया, जिससे सभी 40 से अधिक मुसाफिर वक्त रहते बाहर निकलने में सफल रहे। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया और किसी की जान को नुकसान नहीं पहुँचा।

​लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, अगर बस रुकने में जरा भी देरी होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन समय पर सब बाहर आ गए। फिलहाल सभी यात्री पूरी तरह सुरखित हैं। इस पूरी समसिया को लेकर प्रशासन अब जांच-पड़ताल कर रहा है कि आखिर चलती गाड़ी में आग लगी कैसे। यात्रियों को उनके घर तक पहुँचाने के लिए दूसरी गाड़ी की वेवस्था की गई है।