Skip to content

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” आखिर है क्या? सोशल मीडिया पर क्यों मचा हुआ है इतना शोर

1001882446 कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” आखिर है क्या? सोशल मीडिया पर क्यों मचा हुआ है इतना शोर

आजकल अगर आप इंस्टाग्राम, X (ट्विटर) या Reddit चला रहे हैं, तो एक नाम बार-बार जरूर दिख रहा होगा — COCKROACH JANTA PARTY (CJP)। कोई खुद को “कॉकरोच” बता रहा है, कोई CJP का सपोर्टर बनकर मीम पोस्ट कर रहा है, तो कोई इसे देश के युवाओं की नई “डिजिटल क्रांति” कह रहा है।

शुरुआत में लोगों को लगा कि यह सिर्फ एक मजाक या मीम है, लेकिन कुछ ही दिनों में यह ट्रेंड इतना बड़ा हो गया कि लाखों लोग इससे जुड़ गए। सोशल मीडिया पर “मैं भी कॉकरोच” जैसे हैशटैग तेजी से वायरल हो रहे हैं

आखिर शुरू कैसे हुआ ये ट्रेंड?
बताया जा रहा है कि किसी विवादित बयान में आम लोगों की तुलना “कॉकरोच” से किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। फिर कुछ युवाओं ने उसी शब्द को मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में अपनाया और बना दी “Cockroach Janta Party”।

धीरे-धीरे यह सिर्फ मीम नहीं रहा, बल्कि सिस्टम, बेरोजगारी, महंगाई और राजनीति से नाराज युवाओं की भावनाओं का प्रतीक बन गया।
कौन चला रहा है CJP?

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्रेंड की शुरुआत अभिजीत दिपके नाम के युवक ने की। उन्होंने इसे एक “सटायर पॉलिटिकल मूवमेंट” बताया। यानी राजनीति और सिस्टम पर व्यंग्य करने का नया तरीका।

अब हालत ये है कि इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक, हर जगह CJP से जुड़े कंटेंट की बाढ़ आ गई है। कई वीडियो लाखों व्यूज पार कर चुके हैं

युवाओं को क्यों पसंद आ रही है CJP?
शायद इसलिए क्योंकि यह ट्रेंड सीधे उस फ्रस्ट्रेशन को दिखाता है, जो आज का युवा महसूस करता है।

नौकरी नहीं, सिस्टम से नाराजगी अलग, ऊपर से सोशल मीडिया पर लगातार बहस। ऐसे में CJP मीम और व्यंग्य के जरिए वही बातें बोल रही है, जो बहुत से लोग खुलकर कहना चाहते हैं।

कुछ लोग इसे सिर्फ “इंटरनेट फन” मान रहे हैं, लेकिन कई यूजर्स का कहना है कि यह ट्रेंड बताता है कि देश का युवा अब अपनी बात अलग तरीके से रखना चाहता है।

मीम या नया डिजिटल आंदोलन?

यही सबसे बड़ा सवाल है।कुछ लोगों के लिए CJP सिर्फ वायरल कंटेंट है, लेकिन कई लोग इसे जनता के गुस्से की ऑनलाइन आवाज बता रहे हैं। Reddit और X पर इसके समर्थन और विरोध दोनों में जमकर बहस चल रही है।

फिलहाल यह कोई आधिकारिक राजनीतिक पार्टी नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अब देखना होगा कि “Cockroach Janta Party” सिर्फ मीम बनकर रह जाती है या आगे चलकर कोई बड़ा डिजिटल मूवमेंट बनती है