Skip to content

नारी सम्मान के मंच पर ही अपमान! भाजपा महिला मोर्चा कार्यक्रम पर उठे गंभीर सवाल?

1001757694 scaled नारी सम्मान के मंच पर ही अपमान! भाजपा महिला मोर्चा कार्यक्रम पर उठे गंभीर सवाल?

ब्यूरो रिपोर्ट माही सोनी जगदलपुर एक ओर जहां भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लगातार नारी सशक्तिकरण और नारी सम्मान की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर उसी मंच से एक महिला के अपमान का मामला सामने आने के बाद संगठन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला भाजपा महिला मोर्चा के सम्मान समारोह का है, जहां महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाना था। लेकिन कार्यक्रम के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई—जिस महिला को सम्मानित किया जाना था, उसका नाम ही सूची से गायब कर दिया गया। मंच से किसी और का नाम पुकारा गया, जिससे वास्तविक सम्मानित महिला को नजरअंदाज कर दिया गया।

इस घटना ने न केवल आयोजन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जिस मंच से नारी सम्मान की बात होती है, वहीं एक महिला के साथ इस तरह की चूक कैसे हो सकती है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह नारी सम्मान की भावना के विपरीत है। कई लोगों ने इसे “नारी शक्तिवंदन” के दावों के विपरीत आचरण करार दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने आश्वासन दिया है कि इस लापरवाही को लेकर महिला मोर्चा से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं संगठन की छवि को प्रभावित करती हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई आवश्यक है।

अब सवाल यही है कि क्या यह केवल एक चूक थी या फिर नारी सम्मान के दावों और वास्तविकता के बीच का अंतर? आने वाले समय में संगठन की कार्रवाई ही इसका जवाब देगी।